Haryana Rain Alert: हरियाणा में रविवार सुबह से फरीदाबाद, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और रेवाड़ी में बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और चरखी दादरी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, भिवानी से बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसूनी टर्फ लाइन के कारण नमी युक्त हवाएं हरियाणा में एंट्री कर रही है। 14 से 15 जुलाई को उत्तर हरियाणा में मध्यम और दक्षिण-पश्चिम जिलों में बारिश के आसार है।

















