HARYANA: ओएसडी जवाहर यादव ने क्यों दिया इस्तीफा, राजनीति में हलचल ?

On: November 23, 2023 9:09 AM
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जवाहर यादव ने दूसरी बार मुख्यमंत्री कार्यालय छोड़ा और ओसडी के पद से त्यागपत्र दिया है।Rewari: बार एसोसिएशन : 4 व 5 दिसंबर को नामांकन, 1728 अधिवक्ता डालेंगे वोट, EVM मशीन से होगा मतदान: अश्वनी तिवारी

करीब एक साल तक भाजपा संगठन में काम करने के बाद करीब दो माह पहले ही जवाहर यादव की मुख्यमंत्री कार्यालय में वापसी हुई थी। पहले से ही लग रहा था कि वे कभी भी पद छोड सकते है।रेवाड़ी के इंजीनियर की E-Cycle ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में मचाई धूम, जानिए क्या है इसकी खासियत

टिकट चाहने वालो की सूची लंबी: बादशाहपुर विधानसभा सीट से भाजपा में ही टिकट चाहने वालों की लंबी सूची है। यहां पूर्व मंत्री राव नरबीर समेत करीब आधा दर्जन दावेदार हैं।

जवाहर यादव लडेगे चुनाव
जवाहर यादव गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने सरकारी पद छोड़कर पूरा समय बादशाहपुर क्षेत्र में लगाने का निर्णय लिया है।

 

10 महीने पहले ही उन्होंने सीएम कार्यालय ज्वाइन किया था। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में भी वह ओएसडी के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वह हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं।
रेवाड़ी के इंजीनियर की E-Cycle ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में मचाई धूम, जानिए क्या है इसकी खासियत
2019 में इस्तीफे के बाद वह भाजपा के प्रचार एवं संपर्क प्रमुख का भी कार्यभार देख चुके हैं। साल 2008 से 2010 तक वह भाजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2013 में प्रदेश प्रवक्ता के पद पर थे। चुनाव जीतने के बाद उन्हें साल 2014 में ओएसडी नियुक्त किया गया था।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now