Haryana News: हरियाणा के पानीपत में शनिवार को NH-44 पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां रोडवेज की बस ट्राले में घुस गई। इससे ड्राइवर समेत 5 सवारियां घायल हो गई। ड्राइवर की हालत गंभीर है। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। कैथल डिपो की बस पुलिस लाइन के सामने ट्राले से जा टकराई। बस कैथल से दिल्ली की ओर जा रही थी। पानीपत बस स्टैंड से थोड़ी दूर ये एक्सीडेंट हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।
घायलों में कैथल के हरसौला गांव का रहने वाला ड्राइवर अशोक, रजनी, कैथल के सांच गांव का रॉबिन और करनाल की विमी गोयल शामिल हैं।

















