Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के मनेठी गांव में हुए नवीन हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देश में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव मनेठी निवासी बिजेंद्र उर्फ एसपी और गोबिंद उर्फ बिंडा के रूप में हुई है।
DSP Rewari जोगेंद्र शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 18 अगस्त की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मनेठी के श्मशान घाट वाले रास्ते पर हरिजन चौपाल के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया और शव को कब्जे में लिया।Haryana News

परिजनों द्वारा शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान गांव मनेठी निवासी 35 वर्षीय नवीन कुमार पुत्र रामकिशन के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, 17 अगस्त की शाम को नवीन अपनी बाइक पर टीकवाड़ मेले में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन अगले दिन सुबह उसका शव बरामद हुआ।Haryana News
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अपने गांव के ही बिजेंद्र और गोबिंद के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान आपसी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने पत्थर से नवीन के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को श्मशान घाट के पास फेंक दिया।
आरोपी लिए रिमांड पर: मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने विशेष टीम गठित की और सीआईए रेवाड़ी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उनसे और पूछताछ की जा रही है।Haryana News

















