मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: कंधों पर स्टार लगने के साथ ही बढी जिम्मेदारी: IG अशोक कुमार

On: June 4, 2025 8:07 PM
Follow Us:
साऊथ रेंज आईजीपी अशोक कुमार, आईपीएस ने रेंज में तैनात पदोन्नति पाने वाले मुख्य सिपाही किरान्ता कुमारी व पोप सिंह के कंधों पर स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी

Haryana News: साऊथ रेंज आईजीपी अशोक कुमार, आईपीएस ने रेंज में तैनात पदोन्नति पाने वाले मुख्य सिपाही किरान्ता कुमारी व पोप सिंह के कंधों पर स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

उन्होने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए।

साऊथ रेंज आईजी श्री अशोक कुमार, आईपीएस ने नव पदोन्नत हुए दोनो सहायक उप निरीक्षक (क्लेरीकल) को शुभकामनाए देते हुए कहा अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेदारी को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के इस शहर में बनेगा अत्याधुनिक मिलेनियम इलेक्ट्रॉनिक फिटनेस सेंटर

उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम है इसलिए सेवा, सुरक्षा और सहयोग को अपना परम दायित्व मानते हुए सराहनीय कार्य कर समाज में पुलिस की बेहतर छवि के लिए कार्य करें।

इस अवसर पर मुकेश कुमार उप अधीक्षक कार्यालय, राजेश पी ए व एएसआई पिन्टू व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now