Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ग्रीनफील्ड कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की आइसक्रीम खाने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी। उसने आइस्क्रीम खाई तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान हिना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला को बचपन से ही किडनी की बीमारी थी। डॉक्टरों ने ठंडी चीजों का सेवन करने से मना किया था। उसने प्रेग्नेंसी में आइस्क्रीम खाई तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई।

















