मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: रोहिंग्या व बंगलादेशी नागरिको को पकडने के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान।

On: August 7, 2025 5:42 PM
Follow Us:
Haryana News: रोहिंग्या व बंगलादेशी नागरिको को पकडने के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान।

Haryana News : रेवाड़ी पुलिस ने वीरवार को सभी थाना क्षेत्र में अलग अलग टीम गठित करके अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या व बंगला देशी नागरिकों का पता लगाने के लिए एक विशेष सर्च अभियान चलाया।

अभियान के चलते टीम ने पुलिस द्वारा नरेंद्र ईंट भट्टा गांव बालियर खुर्द, अजीत भट्टा गांव गोकलगढ़, चमन भट्टा गांव बूढ़पुर, अजय भट्टा गांव बूढ़पुर, बीएस भट्टा गांव लूला अहीर, ब्रिक्स उद्योग भट्टा गांव झाड़ौदा, शिवा भट्टा गांव नेहरूगढ़ गामडी, फ्रेंड्स भट्टा गांव नाहड़, सूरजभान भट्टा गांव गुरावड़ा, जगबीर भट्टा गांव रतनथल, एमआरएफ भट्टा गांव गुरावड़ा सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर झुग्गी–झोपड़ियों, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाया गया।Haryana News

यह भी पढ़ें  Haryana News: रेवाड़ी में ट्रेन से कटी महिला, 72 घंटे बाद भी पहचान नहीं
Haryana News: रोहिंग्या व बंगलादेशी नागरिको को पकडने के लिए पुलिस ने चलाया  सर्च अभियान।
Haryana News: रोहिंग्या व बंगलादेशी नागरिको को पकडने के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान।

इस अभियान के चलते अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी, विदेशी नागरिक, रोहिंग्या व संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उनको वापिस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जावे।

यह भी पढ़ें  Haryana में अब घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

पुलिस अधीक्षक की रेवाड़ी वासियो से अपील:-

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, हो सकता है कोई अपराधी या क्रिमिनल हो। अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now