Haryana News: हरियाणा की पलवल पुलिस नूंह में 14 जुलाई को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर है। SP वरुण सिंगला ने आज सभी थान प्रबंधकों और क्राइम यूनिट इंचार्ज को निर्देश दिए हैं। SP ने कहा कि यात्रा में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
पुलिस ने पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जाएगी। जिला पुलिस नूंह और यूपी की सीमाओं पर विशेष नजर रख रही है। रहीमपुर यमुना पुल, माला सिंह फॉर्म बागपुर और करमन बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई है।
SP ने लोगों से कानून और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री नहीं डालने की अपील की है।

















