Haryana News: हरियाणा में खेल कोचों के लिए 3.66 करोड़ रुपये के कैश अवार्ड के आदेश पारित, जल्द मिलेगा अवार्ड

On: July 20, 2025 8:52 AM
Follow Us:
Haryana News: Orders passed for cash award of Rs 3.66 crore for sports coaches in Haryana, award will be given soon

Haryana News: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे बेहतरीन है। इसी का परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इन खिलाड़ियों को तैयार करने में कोचों का विशेष योगदान होता है।

सरकार कोचों का पूरा मान सम्मान करती है। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के 31 कोचों के लिए 3.66 करोड़ रुपये के कैश अवार्ड पारित कर दिए हैं। इन्हें जल्द ही अवार्ड की राशि मिल जाएगी। अन्य कोचों और खिलाड़ियों को भी जल्द ही कैश अवार्ड दिए जाएंगे।

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने प्रदेश के कोचों का आह्वान किया है कि वो और लगन व मेहनत से खिलाड़ियों का अभ्यास करवाएं, ताकि खिलाड़ी देश के लिए और पदक जीत सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में 4 पैरा एशियन गेम्स 2022 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए कैश अवार्ड की करीब 32 करोड़ रुपए की जारी राशि की है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 7 करोड़, रजत पदक वाले को 5 करोड़ और कांस्य पदक वाले खिलाड़ी को 3 करोड रुपए का अवार्ड दिया जाता है। इसी तरह से खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नौकरियों में तीन प्रतिशत कोटा भी दिया जाता है।

खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि खिलाड़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा खेल के मैदान, अनुभवी कोच और बेहतर खेल की सामग्री मुहैया करवाना है। सरकार इस दिशा में तेज गति से काम भी कर रही है। इसका फायदा हमारे खिलाड़ियों को बखूबी मिल भी रहा है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया है कि वे नशे से दूर रह कर खेलों में भाग लें और पदक जीत कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now