Haryana News: रेवाड़ी पुलिस ने मंगलवार को अपराध नियंत्रण के लिए चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण के तहत बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में जिलेभर में छापेमारी कर विभिन्न मामलों में संलिप्त 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के तहत 8 मामलों में 8 आरोपी पकड़े गए, जिनसे 187 बोतल देशी शराब, 5 बोतल अंग्रेजी शराब और 13 बोतल बियर बरामद हुई। वहीं शस्त्र अधिनियम के तहत 2 आरोपियों से 2 कट्टे और 1 जिंदा राउंड जब्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 आरोपी से 124 ग्राम गांजा बरामद हुआ।Haryana News
इसके अलावा जुआ अधिनियम में 2 मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार हुए और 2100 रुपये नकदी बरामद की गई। गुमशुदगी के मामलों में पुलिस ने एक महिला और एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा। भजन का बाग गोलीकांड में शामिल एक आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आया।
Haryana News ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 8 उद्घोषित अपराधियों (PO) और 15 वारंटियों को भी काबू किया। साथ ही 15 अन्य पुराने मामलों के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर 165 वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। सभी अपराधी सलाखों के पीछे जाएंगे और किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नशे के कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।Haryana News

















