Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। भिवानी कोर्ट परिसर में गोली चलाने के मामले में भिवानी सीआईए ने तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है ।
गोली चलाने के मामले में दो आरोपी को तोशाम बाईपास से तथा एक को फतेहाबाद से गिरफ्तार किया गया ।
मोनू और नवीन को तोशाम बाईपास से तथा फतेहाबाद जिले के करनौली गांव से रोहित को किया गया गिरफ्तार, आरोपी मोनू पर पहले भी लड़ाई-झगड़ा और डकैती के मामले दर्ज है।
आरोपी रोहित ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर चलाई गोलियां, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रोहित के पैर में लगी गोली

















