Haryana News: हरियाणा की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अंबाला से मुलाना तक महिलाओं के लिए अलग से बस चलाई जाए ताकि महिलाओं और कन्याओं को बस में सुगम सफर करने में आसानी हो।
अनिल विज ने कहा कि अंबाला से बहुत सारे लोग मुलाना यूनिवर्सिटी में या उसके आसपास की इंडस्ट्रीज में जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनमें महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा है। इसलिए मांग हो रही थी कि महिलाओं के लिए एक्सक्लूसिव बस सेवा शुरु की जाए तो वो मैने आदेश देकर शुरू करवा दी है।
अनिल विज ने महिलाओं के लिए अंबाला से मुलाना के लिए एक्सक्लूसिव बस सेवा शुरु करने के आदेश दिए वैसे ही महिलाओं और युवतियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस फैसले से महिलाओं का सफर आसान हो जाएगा।

















