मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: रेवाड़ी में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले, देश के सबसे बड़े वोट चोर ही मचा रहे है शोर

On: February 3, 2026 5:33 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले, देश के सबसे बड़े वोट चोर ही मचा रहे है शोर

Haryana News: रेवाड़ी जिले में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े वोट चोर आज खुद वोट चोरी का मुद्दा उठाकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि जजपा की ओर से 13 मार्च को हांसी में प्रदेश स्तरीय युवा योद्धा रैली का आयोजन किया जाएगा।

दुष्यंत चौटाला रेवाड़ी की अनाज मंडी में आयोजित युवा योद्धा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जजपा की ओर से 13 मार्च को हांसी में प्रदेश स्तरीय युवा योद्धा रैली का न्योता भी दिया।दुष्यंत चौटाला ने बिना नाम लिए कांग्रेस और राहुल गांधी पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रोहतक लोकसभा सीट से केवल 382 वोटों के अंतर से चौधरी देवीलाल को हराया था।Haryana News

यह भी पढ़ें  डिप्रेशन महिलाओ के इलाज के लिए जुगनू क्लब चलाऐगा अभियान, गोद लेगा 5 गांव

इसके बाद देवीलाल के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यपाल के जरिए भजनलाल को मुख्यमंत्री बना दिया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी वोट चोरी थी, जिसे आज तक लोग नहीं भूले हैं।

उन्होंने 2019 में भाजपा के साथ सरकार बनाने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कई लोग विचलित हुए थे, लेकिन अगर वे भी विचलित हो जाते तो आज दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और रेवाड़ी का साउथ बाइपास जैसी बड़ी परियोजनाएं धरातल पर नहीं उतर पातीं। दुष्यंत चौटाला रेवाड़ी की अनाज मंडी में आयोजित युवा योद्धा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि जजपा की ओर से 13 मार्च को हांसी में प्रदेश स्तरीय युवा योद्धा रैली का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा पर कसा तंज: उन्होंने भाजपा की नायब सैनी सरकार पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि फसलों के नुकसान के मुआवजे के लिए रेवाड़ी में तीन बार वैरिफिकेशन होने के बावजूद किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला, जबकि लाडवा और अंबाला में बिना किसी वैरिफिकेशन के ही मुआवजा बांट दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बुढ़ापा और विधवा पेंशन काट रही है और दिव्यांगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे भाजपा के साथ सरकार में नहीं जाते तो आज पेंशन की राशि तीन हजार रुपये तक नहीं पहुंच पाती।

यह भी पढ़ें  Haryana news: जियो फेसिंग को लेकर डॉक्टरों व मेडिकल कर्मियों ने की हडताल

75 प्रतिशत आरक्षण: पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा में उद्योगों में युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण और पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण उनकी सरकार के कार्यकाल में ही संभव हो पाया। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को कमजोर करने के इरादे से यूजीसी से जुड़ा फैसला लाया गया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने पहली सुनवाई में ही रोक लगा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की सभी यूनिवर्सिटी और हायर एजुकेशन संस्थानों को अपने नियंत्रण में लेना चाहती है।

यह भी पढ़ें  Haryana news :  हिसार एयरपोर्ट से जयपुर के लिए कल शुरू होगी फ़्लाइट, जानें  किराया और टाइम टेबल  ?

 

बजट को लेकर जानिए क्या कहा: हरियाणा के पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र ने अपने बजट में शहरों को हजारों करोड़ रुपये दिए हैं।कहा कि हरियाणा का बजट भी ऐसा ही होगा। सोने, चांदी और शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट ने बजट की पोल खोल दी। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को गांवों की चिंता नहीं हैं। केंद्रीय बजट में गांवों और किसानों के लिए कुछ नहीं है। हरियाणा को कुछ नहीं मिला और 2022 में स्वीकृत योजनाओं को सिर्फ आगे बढ़ाया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now