मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, गेहूं बीज सब्सिडी में हुई बढ़ोतरी

On: September 22, 2025 11:50 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा सरकार ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने प्रमाणित गेहूं बीज पर दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर 1075 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है, जो पिछले वर्ष 1000 रुपये प्रति क्विंटल थी।

जानकारी के मुताबिक, सरकारी एजेंसियों (एचएसडीसी, एनएससी, हैफेड, एचएलआरडीएल, इफको, कृभको, एनएफएल आदि) के बिक्री काउंटरों के माध्यम से इन सब्सिडी युक्त प्रमाणित गेहूं बीजों की आपूर्ति की जाएगी। राज्य सरकार के अनुसार, प्रमाणित गेहूं की लागत 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल होगी, जो आगामी बुवाई सीजन के लिए किसानों के लिए 1200 रुपये प्रति एकड़ होगी।Haryana news

यह भी पढ़ें  Haryana News: प्राकृतिक खेती में हरियाणा का ये जिला बना टॉपर

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल का बिक्री मूल्य (2475 रुपए प्रति क्विंटल) की तुलना में प्रमाणित गेहूं बीज की बिक्री मूल्य में बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन यह बढ़ी हुई लागत गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 150 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि और बीज उत्पादक किसानों को 50 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के कारण है।

किसान हितैषी राज्य सरकार के इस फैसले से गेहूं की समय पर बिजाई को बढ़ावा मिलेगा और उच्च उपज देने वाली और प्रमाणित बीजों की किस्मों को अपनाने में मदद मिलेगी। इससे फसल उत्पादन तथा समग्र कृषि आय में इजाफा होगा।Haryana news

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now