Haryana News: हरियाणा के इकलौते एयरपोर्ट का बिजली कनेक्शन कटेगा, 94.43 लाख रुपए का बिल पैंडिंग

On: July 29, 2025 10:34 AM
Follow Us:
Haryana News: Electricity connection of Haryana's only airport will be cut, bill of Rs 94.43 lakh pending

 

Haryana News: हरियाणा के इकलौते महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट का बिजली कनेक्शन कट सकता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दिसंबर से लेकर अब तक बिजली बिल नहीं भरा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी पर करीब 94.43 लाख रुपए बकाया है।

बिजली निगम ने एयरपोर्ट पर अपना लग से बिजली घर बनाया हुआ है। ताकि निर्बाध रूप से यहां बिजली मिलती रहे। लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने समय पर बिजली बिल नहीं भरने की बजाय लाखों का बिल पैंडिंग कर दिया है। यहां लगभग हर महीने 13 लाख रुपये औसत बिजली बिल आता है।

14 अप्रैल को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था। बिल नहीं भरने का जवाब अफसर नहीं दे पा रहे हैं। वहीं हिसार बिजली निगम के SDO सिटी मुकेश रोहिल्ला का कहना है कि बिल नहीं भरने वाले डिफाल्टरों का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

वहीं जब एयरपोर्ट अथॉरिटी से बिजली बिल नहीं भरने की वजह पूछी गई तो उनका कहना था बिल भरना का काम सिविल एविएशन हरियामा और सरकार का है इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी का कोई रोल नहीं है।

 

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now