मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में बिजली के तारों को किया जाएगा अंडरग्राउंड, 2800 करोड़ की आएगी लागत

On: July 21, 2025 11:55 AM
Follow Us:
Haryana News: Electricity cables will be made underground in Haryana, it will cost Rs 2800 crore

Haryana News: फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा देते हुए केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज सेक्टर-45 और 46 में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम फरीदाबाद के वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आने वाले दस पार्कों के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार फरीदाबाद में निरंतर विकास कार्य कर रही है। फरीदाबाद के प्रत्येक सेक्टर, कॉलोनी और गाँव में “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के सिद्धांत के तहत बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में डेंगू और मलेरिया के केस बढ़े, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

उन्होंने जानकारी दी कि फरीदाबाद को बिजली की तारों के जाल से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार से 2800 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसके टेंडर भी लगाए जा चुके हैं, जोकि जल्द खुल जाएँगे। इस योजना के अंतर्गत आने वाले डेढ़ से दो वर्षों के भीतर शहर की सभी बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा। इससे न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि बिजली के खंभे हटने से सड़कों का चौड़ीकरण भी संभव हो सकेगा। साथ ही, पेड़ों की अकारण छंटाई नहीं करनी पड़ेगी, जिससे हरित क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें  Rewari: कोसली रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत, 13 करोड़ 80 लाख रूपए होगें खर्च

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 11 वर्षों में फरीदाबाद में सड़कों और हाईवे कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा वर्तमान मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में फरीदाबाद हर दृष्टि से एक आदर्श और विकसित शहर के रूप में स्थापित होगा।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now