Haryana News: हरियाणा में 1700 गर्भवती महिलाओं को झटका लगा है। प्रदेश में प्रेगनेंसी की जानकारी नहीं देने वाली 1700 महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। इन महिलाओं को गर्भधारण के 10 हफ्ते के बाद भी ANM कार्यकर्ता के पास अपना नाम नहीं दर्ज कराया है। विभाग ने अब इन महिलाओं को शोकाज नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरु कर दी है।
हेल्थ विभाग के अधिकारियों ने कम लिंगानुपात जिले करनाल, गुरुग्राम, रेवाड़ी,चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत और महेंद्रगढ़ में करीब 1700 गर्भवती महिलाओं को नोटिस जारी करने की वजह पूछी है। अकेले करनाल जिले में ही लगभग 200 प्रेग्नेंट महिलाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इसके अतिरिक्त संबंधित ANM को लापरवाही के लिए नोटिस जारी किए गए, क्योंकि वे गर्भवती महिलाओं का समय पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने में असफल रहीं। हेल्थ विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन महिलाओं को नोटिस मिला है, उन्हें वैध स्पष्टीकरण के साथ सिविल सर्जन के कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। ऐसा न करने पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई हो सकती है।

















