मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा में बदमाशों ने की फायरिंग, एसपी निवास से मात्र इतनी दूरी पर थी जगह 

On: September 15, 2025 9:25 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। यमुनानगर में 24 घंटे में दो जगह फायरिंग होने के चलते जिले में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस बार तो बदमाशों ने एसपी यमुनानगर के निवास स्थान से महज 100 मीटर दूरी पर ही गोली चलाकर बदमाश आराम से फरार हो गए, जिस जगह बदमाशों ने गोली चलाई वहां पर डायमंड ज्वेलरी का काम था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैHaryana news

जानकारी के मुताबिक यमुनानगर के मॉडल टाउन स्थित यहां एसपी का निवास स्थान है, वहां से 100 मीटर की दूरी पर डायमंड ज्वेलरी की शॉप है और उसी शॉप के बाहर एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आते हैं और कब इन लोगों ने वहां गोली चला दी किसी को कानों कानों तक खबर नहीं लगी। फायरिंग करने के बाद बदमाश आराम से यहां से फरार हो गए। हालांकि इस मामले की सूचना जब थाना शहर यमुनानगर पुलिस को लगी तो इस समय पुलिस के सामने एक हैरान कर देने वाला मामला भी सामने आ गया।Haryana news

यह भी पढ़ें  Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, देखें आज के ताज़ा भाव

गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की जांच की तो वहां से पुलिस को 3 जिंदा कारतूस और एक चला हुआ खोल मिला। बदमाशों के घटनास्थल पर बाइक पर आने का और वहां खड़े रहने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, लेकिन इन बदमाशों का क्या मकसद था इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। साथ में बताया जा रहा है कि बदमाशों ने राहगीर से गन पॉइंट पर बाइक छीनी थी और वारदात को अंजाम देने के लिए इसी बाइक पर आए थे और फरार हो गए

यह भी पढ़ें  Haryana News: हिसार के प्रोफेसर का कमाल, AI से बनेगी सड़कें सुरक्षित, अब झपकी लेते ही खुद रुक जाएगी गाड़ी

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now