मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की प्रेस वार्ता, जाने क्या कहा ?

On: September 8, 2025 3:21 PM
Follow Us:

Haryana news : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेस वार्ता

हरियाणा भारी बारिश के कारण पैदा हुई समस्याओं से जूझ रहा है

सरकार भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की निरंतर कर रही है निगरानी

हमने बाढ़ से नागरिकों को हुई कठिनाइयों को कम करने के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला

आज तक क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्रदेश के 2897 गांवों के 169738 किसानों ने 996701 एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण करवाया

हमने बाढ़ व जलभराव से ग्रस्त क्षेत्रों में तुरंत राहत के लिए प्राथमिकताएं तय की हैं

इन सभी क्षेत्रों में राहत कार्य निरंतर चल रहा है

तत्काल राहत उपायों के लिए जिलों को आरक्षित निधि के रूप में कुल 3 करोड़ 6 लाख रुपये स्वीकृत किए

यह भी पढ़ें  Rashifal 9 June 2025: कल कैसा बीतेगा आपका दिन, अच्छी खबर मिलेगी या बुरी; यहां पढ़ें सभी राशिफल

मुझे दुख है कि मकान ढहने से प्रदेश के 12 लोगों की जान चली गई

इनमें जिला फतेहाबाद व भिवानी में तीन-तीन, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में दो-दो और हिसार व फरीदाबाद में एक-एक व्यक्ति शामिल

उनके शोक संतप्त परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 48 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता भी जारी की गई

बाढ के कारण यदि लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा तो हम ऐसे लोगों के लिए राहत शिविर लगाएँगे

जिन क्षेत्रों में पानी भरा वहां खराब फसलों के लिए प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है

यह भी पढ़ें  Breaking News: हरियाणा बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब, जानिए क्या है नई ECMS पॉलिसी

ऐसे क्षेत्रों में हरे चारे की कमी हुई तो इस समस्या को दूर करने के लिए हम उन जिलों से सूखा चारा मंगवाएंगे

जलभराव वाले क्षेत्रों में गिर गए अथवा आंशिक नुकसान वाले मकानों का हम एक सर्वे करवाकर मकानों के नुकसान की भरपाई करेंगे

हमने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीमें भेजकर उनकी चिकित्सा के व्यापक प्रबंध किये

अब तक 135 चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं और 376 शिविर चल रहे हैं

हमने पिछले दिनों जम्मू कश्मीर और पंजाब को 5 करोड़ रूपये की मदद की थी

आज हिमाचल प्रदेश के लिए हमारी सरकार ने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी

यह भी पढ़ें  IGU Rewari में खेल परिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

आज अनौपचारिक रूप से कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठकर हरियाणा में बाढ़ के हालातों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का जीएसटी सुधारों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा

हमारे सभी विधायक और समर्थित विधायक एक महीने का वेतन बाढ़ राहत के लिए देंगे

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वेच्छा से मदद का भी आग्रह किया

जो मकान मालिक 20 साल से अगर एक जगह पर बैठा है और उसकी छत को नुकसान हुआ है तो उसकी सहायता भी सरकार करेगी

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now