Haryana News: हरियाणा में बीपीएल परिवार 500 रुपये का गैस सिलेंडर के लिए आवेदन करने से कतरा रहे है। यही कारण है कि करीब 1 साल भी 46 लाख में से सिर्फ साढ़े 17 लाख परिवारों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है।
रजिस्ट्रेशन की कम गिनती ने सरकार को चौंका दिया है। सरकार को शक है कि सरकार स्कीमों के चक्कर में खुद को बीपीएल बताने वाले जानबूझकर अप्लाई नहीं कर रहे है।
इसका कारण है कि सस्ता सिलेंडर देने से पहले खाद्य आपूर्ति विभाग ने भी अपने स्तर पर इनकी वेरिफिकेशन शुरु कर दी है। ऐसे में फर्जी बीपीएल परिवारों को जांच में फंसने का डर है।
इसकी जानकारी मिलने के बाद राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आवेदन करने वालों को भी जांच बैठा दी है।
सस्ता सिलेंडर स्कीम क्या है
प्रदेश सरकार ने 12 अगस्त, 2024 को ‘हर घर हर गृहिणी’ योजना का ऐलान किया। जिसमें बीपीएल कार्डधारकों और अत्योंदय परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलता है। इस योजना में साल में 12 सिलेंडर मिलेंगे।
इस स्कीम का उद्देश्य हरियाणा के उन गरीब परिवारों को भी गैस सिलेंडर की सुविधा मुहैया कराना है, जो अभी भी लकड़ी या कोयले से खाना बनाने को मजबूर है। रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार ने विशेष पोर्टल बनाया है।

















