Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार में पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। हिसार पुलिस को केलों के बीच छिपाए गए 8 प्लास्टिक के कट्टों से 144 किलो 190 ग्राम चूरा डोडा पोस्त बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सभी कट्टों को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कैंटर को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।Haryana news
जानकारी के मुताबिक, सीआईए स्टाफ हिसार को 21 सितंबर 2025 को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक व्यक्ति कैंटर में केले की आड़ में डोडा पोस्त लेकर सुरेवाला रोड से टोहाना रोड की ओर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखकर कैंटर ड्राइवर वहीं गाड़ी छोड़कर भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान मोगा के संत नगर निवासी हरपाल सिंह के रूप में हुई। नायब तहसीलदार उकलाना की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली गई। केलों के बीच छिपाए गए 8 प्लास्टिक के कट्टों से 144 किलो 190 ग्राम चूरा डोडा पोस्त बरामद हुआ।Haryana news

















