Haryana News: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर आरोपी को किया गिरफ्तार

On: July 3, 2025 6:12 PM
Follow Us:
Haryana News: Big action by Haryana Anti Corruption Bureau, bribe-taking accused arrested

Haryana News: एसीबी अम्बाला द्वारा आरोपी विजय चौहान प्रवाचक तहसीलदार कलायत, जिला कैथल को भ्रष्टाचार के आरोप में उसके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य व तथ्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 3.7.2025 को माननीय न्यायालय कैथल में पेश करके जिला जेल कैथल में बन्द करवाया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके द्वारा अपनी पैतृक जमीन 221 कनाल 16 मरले खेवट न. 102 खतौनी न. 155 वा जमाबन्दी साल 2018-19 मौजा सिणद तहसील कलायत जिला कैथल का तकसीम बारे केस तहसील कलायत में दायर किया हुआ है। इस केस में तहसील कार्यालय कलायत द्वारा सुनवाई हेतू तिथि 15.01.2025 निर्धारित की गई थी। तहसीलदार कलायत का रीडर विजय चौहान जान-बूझकर रिश्वत लेने के लिए उसके तकसीम केस की जिमनी पूरी नहीं कर रहा है।

क्योंकि अगर केस में जिमनी पूरी नहीं की गई तो उसकी जमीन तकसीम के केस का फैसला तहसीलदार नहीं कर सकता। इसकी एवज में विजय चौहान, रीडर तहसीलदार, कलायत उससे 5,000/-रूपये (पांच हजार रू) नकद रिश्वत की माँग कर रहा है।

एसीबी अम्बाला द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत व उसके द्वारा विजय चौहान, रीडर तहसीलदार, कलायत द्वारा उससे मांगी गई रिश्वत के सम्बन्ध में की गई रिकार्डिंग के आधार पर अभियोग संख्या 7 दिनांक 20.02.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला दर्ज किया गया था।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now