मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, 1 लाख की रिश्वत लेते अधिकारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

On: March 28, 2025 4:17 PM
Follow Us:

 

Haryana News: एसीबी गुरूग्राम की टीम ने आरोपी सुखदेव अहलावत, सहायक, लॉ कॉलेज सैक्टर 40, गुरूग्राम को 1,00,000/-रू. (एक लाख रूपये) नकद राशी बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफतार किया है तथा आरोपी सुखदेव अहलावत के विरूद्व अभियोग संख्या 11 दिनांक 28.3.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट, 1988 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में दर्ज किया गया है। आरोपी को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत मे आरोप लगाया है कि उसने वर्ष 2019 में डक्न् लॉ कालेज, सैक्टर 40 गुरूग्राम में बी.ए. एल.एल.बी. (पांच वर्षिय) करने के लिये दाखिला लिया था।

यह भी पढ़ें  धारूहेड़ा में अखंड ज्योति पाठ 7 को

उसके द्वारा वर्ष 2024 में बी.ए. एल.एल.बी. पूर्ण कर ली गई थी। उसको हरियाणा सरकार की तरफ से वर्ष 2021 से लेकर 2024 की अवधि की स्कॉलरशिप के रूप में कुल 1,64,000/-रू. प्राप्त हुए थे।

यह स्कॉलरशिप राशी उसके द्वारा कालेज में फीस के रूप में वापिस जमा करवाई जानी थी। आरोपी सुखदेव अहलावत, सहायक उससे स्कॉलरशिप राशी कुल 1,64,000/-रू. कालेज में जमा करवाये बिना उसको उसकी बी.ए. एल.एल.बी. की डिग्री जारी करने की एवज में उसको प्राप्त स्कॉलरशिप राशी में से 1,00,000/-रू. नकद राशी बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana Roadways Bus Accident: हाईवे पर Haryana Roadways Bus ट्राले से टकराई, हादसे की बडी वजय आई सामने ?

शिकायतकर्ता उपरोक्त की शिकायत पर एसीबी गुरूग्राम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी सुखदेव अहलावत, सहायक, डक्न् लॉ कालेज सैक्टर-40, गुरूग्राम को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रू. नकद राशी बतौर रिश्वत लेते कोर्ट परिसर, गुरूग्राम के गेट न. 3 से रंगे हाथो गिरफतार किया गया है।

यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है तथा इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन भी किया गया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now