Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पॉश एरिया सेक्टर-15 पार्ट-2 के बीच बनी झुग्गियों में आज दोपहर को सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
मिली जानकरी के अनुसार, इस घटना में यहां बनी करीब एक दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। Haryana news
जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब सवा एक बजे हुई। सेक्टर-15 पार्ट-2 के मकान नंबर 1607 के सामने कुछ झुग्गियां बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर को यहां खाना बनाते वक्त एक झुग्गी में गैस का रिसाव हो गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त गैस का रिसाव हुआ उस वक्त झुग्गी में मौजूद लोग बाहर आए और जोरदार धमाका हो गया और आग लग गई। देखते ही देखते यहां हल्ला हो गया।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में को भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। Haryana news

















