मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: बिजली के करंट से पिकअप में लगी आग: ड्राइवर की मौत, चारा भरकर रेवाड़ी से जा रहा था राजस्थान

On: February 4, 2026 7:17 PM
Follow Us:
Haryana crime: बिजली के करंट से पिकअप में लगी आग: ड्राइवर की मौत, चारा भरकर रेवाड़ी से जा रहा था राजस्थान

Haryana crime: रेवाड़ी जिले के गांव रामपुरी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। बिजली की लाइन की चपेट में आने से पशु चारे से भरी पिकअप में करंट उतर आया, जिससे चारे में आग लग गई। इस हादसे में राजस्थान निवासी 32 वर्षीय चालक सावरमल की झुलसकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। Haryana crime

यह भी पढ़ें  Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे से यूपी के इन जिलों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर , 6 घंटे में तय सफर कर सकेंगे 600 KM का सफर

पशु चारे में लगी आग’ बता दे कि सावरमल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के करारी गांव का रहने सावरमल पिकअप वाहन में पशुओं का चारा लेने रेवाड़ी आया हुआ था। चारा भरने के लिए पिकअप पर तिरपाल लगाया गया था। चारा लोड करने के बाद जब वह पिकअप लेकर निकला, तो रास्ते में नीचे लटक रही बिजली की लाइन उसकी पिकअप से छू गई। बिजली के तार पिकअप से छूते ही वाहन में करंट फैल गया और पशु चारे में अचानक आग लग गई।

यह भी पढ़ें  Railways News: ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 29 फरवरी तक आंशिक रद्द

पिकअप चालक की मौत: बता दे कि करंट की चपेट में आने से सावरमल पिकअप से नीचे उतरने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान जलता हुआ पशु चारा उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जाटूसाना थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने बताया कि चालक की मौत करंट लगने और झुलसने से होने की बात सामने आ रही है। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। Haryana crime

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now