हरियाणा: हरियाणा के BPL कार्ड धारको के बडी खुशी की खबर है। सरकार ने राशन में सरसों के तेल के लिए मिलने वाली राशि में 50 रुपये बढ़ोतरी कर दी है।इतना ही नही इस बार 31.47 लाख परिवारों के खातों में 300 रुपये डाले जाएंगे। जबकि इससे पहले ऐसे परिवारों को सरसों के तेल के लिए 250 रुपये दिए जाते थे।
हरियाणा सरकार ने पंचायती राज प्रतिनिधियों को दिया एक ओर झटका
इस महिने से होगा लागू
: हरियाण की ओर से यह बताया गया है कि अगले महीने फरवरी से यह फैसला लागू होगा। जून 2021 में हैफेड के पास सरसों का स्टॉक नहीं होने के चलते सरकार ने सरसों के तेल के बदले पात्र लोगों के खातों में 250 रुपये भेजने का निर्णय लिया था।
इस महिने से बढाया रेट:
डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि जिन लाभार्थियों को डीबीटी का लाभ लेने में ओपन मार्केट में सरसों के तेल के रेट अधिक हैं। इससे पात्र लोगों पर अतिरिक्त खर्च पड़ रहा था। इसी के चलते इस माह से तेल के लिए मिलने वाली राशि में 50 रुपये बढ़ोतरी कर दी
Haryana News: एम्स प्रोजेक्ट के लिए 149 एकड़ जमीन का पट्टा कराकर केंद्र को सौंपा
मिली मंजूरी: गुरुवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विभाग के आला अधिकारियों की बैठक में एएवाई, बीपीएल परिवारों के राशन में दिए जाने वाले सरसों के तेल की राशि को बढ़ाने से संबंधित फैसले को मंजूरी दी।
यहां करे शिकायत: अगर कोई समस्या आ रही है तो वह अपनी शिकायत या समस्या को राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल https://grievance.edisha.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 0172-3968400 पर दर्ज करवा सकता है।

















