Haryana News: हरियाणा के जींद में बदमाशों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जहां रोहतक की सीमा के पास बाइक सवार 2 युवकों को गोलियों से भून दिया गया। इसमें 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक पर हत्या, फिरौती, अपहरण, आर्म्स एक्ट के 12 केस दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक हमलावर 2 बाइकों पर सवार होकर आए थे और आते ही 15 से ज्यादा राउंड फायर किेए। मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान जींद के राजपुरा भैण के निवासी रिषी लोहान के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक गांव का ही मनीष है।
जींद-रोहतक की सीमा पर हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, रिषी और मनीष रविवार रात लगभग 9 बजे जींद से रोहतक की ओर जा रहे थे। जब वे जुलाना से आगे निकल कर पौली के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे, इसी दौरान उन पर हमला हुआ। हमलावरों ने आगे और पीछे दोनों और से बाइकों पर आकर गोलियां चला दी।
4 बदमाश 2 बाइकों पर सवार होकर आए थे। उनकी गोलियां लगते ही बाइक पर पीछे बैठा रिषी जमीन पर गिर पड़ा। जबकि, मनीष बाइक भगा ले जाने लगा। हालांकि मनीष को भी आरोपियों ने गोली मारी दी, जिससे वह भी गिर पड़ा।
















