मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में 18 HCS अफसर बनेंगे IAS, इन 9 अधिकारियों को मिला प्रोविजनल प्रमोशन

On: July 15, 2025 2:04 PM
Follow Us:
Haryana News: 18 HCS officers will become IAS in Haryana, these 9 officers got provisional promotion

Haryana News: हरियाणा में 18 HCS अधिकारी IAS बनेंगे। संघ लोक सेवा आयोग ने डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी की बैठक हरियाणा सिविल सेवा के अफसरों के प्रमोशन को स्वीकृति प्रदान की है। इस कमेटी के पास अधिकारियों के नाम भेजे गए थे। जिनमें से 18 को ही प्रमोशन मिला है। बाकि 9 अफसरों को प्रोविजन प्रमोशन दिया गया है।

इन अफसरों का केस कोर्ट में पैंडिंग है। जहां केस खत्म होने के बाद ही उन्हें प्रमोशन मिल पाएगा, लेकिन आयोग की ओर से इनकी सीटें रिजर्व कर दी गई है। डीपीसी की बैठक में UPSC के सदस्य दिनेश दास के अलावा हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल और सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस विजयेंद्रा कुमार शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें  Haryana Pollution: हरियाणा की हवा में जहर! कैथल बना देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, लोगों का सांस लेना हुआ दूभर

इनमें 2002 बैच के मुनीष नागपाल, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा और सुशील कुमार तथा 2004 बैच के वर्षा खंगवाल, वीरेंद्र सहरावत, सतेंद्र दुहन, मनिता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिवाच, योगेश कुमार, डॉ. वंदना दिसोदिया, डॉ. सुभिता ढाका, जयदीप कुमार, सम्वर्तक खंगवाल, अनुराग ढालिया, योगेश कुमार मेहता और नवीन कुमार आहुजा को IAS बनने की हरी झंडी मिल गई हैं।

2002 बैच के 9 अफसरों को IAS बनने में कोर्ट केस खत्म होने तक इंतजार करना पड़ेगा। इनका मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पैंडिंग है। इनमें वीना हुड्डा, सुरेंद्र सिंह, जगदीप ढांडा, डॉ. सरिता मलिक, कमलेश कुमार भादू, कुलधीर सिंह, वत्सल वशिष्ठ, जगनिवास और महाबीर प्रसाद का नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  Bageshwar Dham : धीरेंद्र शास्त्री अलवर में आज, एक प्रोग्राम के लिए कितना पैसा लेते हैं शास्त्री?

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now