मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: IGU Rewari के 12 विद्यार्थी हरियाणा स्टेट लेबल पर दिखाएगें प्रतिभा

On: September 16, 2025 6:47 PM
Follow Us:
Haryana News: 12 students of IGU Rewari will show their talent at Haryana State level

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय प्री-आर.डी. ट्रायल कैंप का आयोजन बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ किया गया। इस अवसर पर आईजीयू तथा इसके संबद्ध महाविद्यालयों से आए अनेक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। ट्रायल के दौरान प्रतिभागियों की प्रतिभा और अनुशासन का परीक्षण दौड़, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और साक्षात्कार के आधार पर किया गया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. नेहा यादव, योगेश, अमित और राघव द्वारा किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कैंप छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सेवा की भावना को और प्रबल बनाते हैं।Haryana News

यह भी पढ़ें  Kal Ka Mousam: अप्रैल से पहले ही झुलसने लगी दिल्ली, इन राज्यों में हीटवेव से बढ़ेगा खतरा, देखें स्काईमेट का डरावना अलर्ट
Haryana News: 12 students of IGU Rewari will show their talent at Haryana State level
Haryana News: 12 students of IGU Rewari will show their talent at Haryana State level

कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। समन्वयन टीम में डॉ. अनीता, डॉ. प्रियंका रांगा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अमनदीप तथा लिपिक श्री मंजीत का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त एनएसएस स्वयंसेवक राकेश और झाल सिंह ने आयोजन में सक्रिय सहयोग देकर कार्यक्रम को सुचारू बनाया।

गौरतलब है कि राज्य स्तरीय प्री-आर.डी. ट्रायल्स का आयोजन भी 17 सितम्बर 2025 को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में ही किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्तर से इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभागों के 12 विद्यार्थी है जो कि राज्य स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now