मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: एक साथ उठी पति पत्नी की अर्थियां, गुरूग्राम के एसीपी ने दी सलामी

On: December 23, 2024 2:45 PM
Follow Us:

पांच वर्षीय बेटे जियांस ने अपने माता-पिता को दी मुखाग्नि
Haryana:   राजस्थान के जैसलमेर में हरियाणा पुलिस के जवान और पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। नारनौल के अटेली के गांव मिर्जापुर बाछोद के रहने वाले पति-पत्नी घूमने के लिए राजस्थान जा रहे थे।

एसपी ने सलामी: जैस ही इस हादसे का पता चला तो विभाग में अफरा तफरी मच गई। गुरुग्राम से हरियाणा पुलिस की एक टुकड़ी और एसीपी ने मातमी धुन बजाकर कांस्टेबल अजय कुमार को सलामी दी। बता दे कि मृतक अजय कुमार (30) हरियाणा पुलिस गुरूग्राम में कांस्टेबल थे और उनकी पत्नी रितु (28) गुरुग्राम के एक अस्पताल में बतौर नर्स थी।

यह भी पढ़ें  Haryana Family Id : हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार करने जा रही है अब ये काम

अधिकारियों और सहकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि: गमहीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके अटेली बीडीपीओ कार्यालय के लेखाकार सुरेंद्र, पटवारी विपिन अग्रवाल, नवदीप बीडीपीओ और पवन क्लर्क सहित कई अधिकारी पहुंचे। उन्होंने दंपती को श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी। Haryana

 

ACCIDENT 1 1

जानिए कैस हुआ हादसा: नारनौल के अटेली के गांव मिर्जापुर बाछोद के रहने वाले पति-पत्नी घूमने के लिए राजस्थान के जैसलमेर जा रहे थे। राजस्थान में बीकानेर के डूंगरगढ़ के गांव सरोना के पास पहुंचे तो उनकी कार को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की जान चली गई।

यह भी पढ़ें  21 नवंबर तक हर रोज छह घंटे बंद रहेगी रेलवे यात्री आरक्षण , जानिए क्यों?

पसरा मातम: दंपति की मौत की सूचना से गांव मिर्जापुर बाछोद में मातम पसरा गया । उनके गांव में राजकीय सम्मान के साथ अजय और रितु का अंतिम संस्कार किया गया। उनके पांच वर्षीय बेटे जियांस ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now