मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा में इन सरकारी विभागों पर होगी कार्रवाई, निगम ने दी ये चेतावनी

On: March 19, 2025 4:53 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा में एक ओर जहां विभिन्न शोरूम मालिकों ने नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में करोड़ों रुपया देना है, वहीं सरकारी विभाग भी इस मामले में पीछे नहीं है। नगर निगम ने विभिन्न सरकारी बिल्डिंगों पर 10 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स लगाया है।

अब नगर निगम ने बकाया राशि न चुकाने पर इन भवनों को भी सील करने की चेतावनी दे दी है। बकाया संपत्ति कर के सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ मंगलवार को निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बैठक की।

यह भी पढ़ें  National Lok Adalat: देश में पहली अदालत कहां लगी थी, इस बार हरियाणा में कब लगेगी

निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने एक-एक कर सभी विभागों के अधिकारियों से बातचीत की और बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के संबंधित अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जाना।

उन्होंने सभी अधिकारियों को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जल्द से जल्द जमा कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी दी कि यदि प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया तो विभाग के कार्यालय को भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम क्षेत्र में सरकारी विभागों के विभिन्न भवन बने हुए हैं। जिन पर 10 करोड़ रुपये अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया हैं। नगर निगम द्वारा सरकारी विभागाध्यक्षों को डीओ लेटर जारी कर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें  Bhiwadi News: सोहना पलवल हाइवे पर बने रैंप को लेकर हरियाणा-राजस्थान में टकराव, 13 जुलाई को आर-पार की लड़ाई के संकेत

कुछ विभागों ने जमा करा दिया था प्रॉपर्टी टैक्स

कुछ विभागों द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा दिया गया था। कुछ ने उच्च अधिकारियों से टैक्स जमा कराने के लिए बजट की मांग की। लेकिन कुछ विभागों द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसके चलते निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे टैक्स जमा कराने बारे अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।

निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को दोबारा पत्र लिखने या अपने बजट से प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए, नहीं तो निगम द्वारा विभाग के भवन को सील कर दिया जाएगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now