मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: मेवात बूचडख़ाने में गैस रिसाव , 30 महिला श्रमिक बेहोश, मची अफरा तफरी

On: November 15, 2023 7:33 PM
Follow Us:

गुरूग्राम:  हरियाणा के नूहं जिले में एक बूचडख़ाने में गैस रिसाव की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नूंह के मांडीखेड़ा में चल रही अलनवेद एग्रो फूड फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव हो गया। जिसके चलते कोल्ड स्टोर में मीट पैक कर रही 30 से अधिक महिलाएं बेहोश हो गई। सभी को पहले उल्टी हुई उसके बाद उनकी हालत खराब होने लगी।Sports News: विराट ने तोड़ा सचिन का रिकोर्ड

मची अफरा तफरी: जैसे ही सूचना मिली कि श्रमिक महिलाए बेहोश हो गईं, तो कंपनी में अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से महिला कर्मचारियों को मांडी खेड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।Big Accident: जम्मू के डोडा में ओवरटेक करते समय बस खाई में गिरी, 38 लोगों की मौत, 18 घायल

यह भी पढ़ें  Haryana: गांवों में ठिकरी पहरे के आदेश, किसी बाहरी की No Entry

अन्य को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही रखा गया है। इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है।

पहले ही हो चुकी है लीक: गैस के रिसाव को लेकर समीपवर्ती गांव के लाेग भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन प्रशासन ने जांच कराने की बजाय, शिकायत करने वालों को ही सरकारी कार्यालयों के चक्कर कटवाए। कंपनी में गैस लीक को लेकर स्थाई काम नहीं किया जा रहा है। जो बार बार लिक हो जाती है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now