मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Crime: चलती वैन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सड़क पर फेंककर फरार

On: January 1, 2026 5:54 PM
Follow Us:
Haryana Crime: चलती वैन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सड़क पर फेंककर फरार

 Haryana Crime: हरियाणा के फरीदाबाद में एक अजीब मामला सामने आया है। लिफ्ट देकर एक वेन में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। महिल के के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। Haryana Crime

फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि ये वारदात सोमवार देर रात की है। पीड़िता की बहन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि महिला अपने गंतव्य के लिए परिवहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे लिफ्ट देने की बता कही। महिला ने उन पर भरोसा कर लिया और उनकी वेन में बैठ गई। हालांकि आरोपी उसे उसके बताए गए स्थान पर ले जाने के बजाय गुरुग्राम की ओर ले गए। Haryana Crime

यह भी पढ़ें  Rewari News: पूर्व विधायक कापडीवास से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल. Video

वेन में किया दुष्कर्म्: दोनों युवकों ने रास्ते में ही चलती वैन के अंदर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला को पूरी रात वाहन में घुमाया गया। सुबह करीब तीन बजे के आसपास आरोपियों ने उसे राजा चौक के पास वाहन से नीचे धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह काफी देर तक वहीं पड़ी रही।

बहन को किया फोन: घायल अवस्था में महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपनी बहन को फोन किया और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बहन मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: सेक्टर 4 के तीन गेट रात को रहेंगे बंद, अधूरे कार्यों की CM Window पर शिकायत

दुष्कर्म क आरोपी काबू: सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिलते ही फरीदाबाद पुलिस हरकत में आई और नाकाबंदी की। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल यादव ने बताया कि दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now