मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: रेवाड़ी में ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, पडोसी ही निकला हत्यारा

On: March 13, 2025 9:31 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, पडोसी ही निकला हत्यारा

Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नांगल तेजू गाँव में हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने एक युवक यमन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 5 माह पहले हत्था की थी। सरेआम पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस के अनुसार यह हत्या 7 अक्टूबर को हुई थी जब 47 वर्षीय संजय का शव नांगल तेजू बस स्टैंड के पास मिला था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि संजय की हत्या के दौरान उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। Haryana crime

यह भी पढ़ें  Fire in Rewari: धारूहेड़ा में ऑटो रिक्शा में लगी आग, बड़ा हादसा टला

सीआईए रेवाड़ी की टीम द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि हत्या से पहले यमन और संजय ने शराब पी थी और इस दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में आकर यमन ने संजय पर पत्थर से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद यमन मौके से फरार हो गया और गांव छोड़कर चला गया था।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन सुराग न मिलने के कारण जांच में कठिनाई हो रही थी। इसके बाद मामले की जिम्मेदारी सीआईए रेवाड़ी को सौंपी गई, जिन्होंने अनुसंधान के दौरान यमन का पता लगाया।

यह भी पढ़ें  शताब्दी में बम की सूचना से मची अफरा तफरी: रेवाड़ी में डायल 112 पर मिली सूचना, गुरुग्राम में ट्रेन रोककर की गई जांच, लेकिन झूठी निकली सूचना

डीएसपी सुरेन्द्र श्योरान ने जानकारी दी कि यमन झज्जर के भिरहड गाँव का निवासी है और नांगल उगरा में अपने पिता के साथ किराए पर रहता था। वारदात के बाद यमन विभिन्न स्थानों पर जाकर काम करता रहा, लेकिन शराब के प्रति लत होने के कारण उसे कई नौकरियों से निकाल दिया गया। Haryana crime

 

अंततः पुलिस की पूछताछ के दौरान यमन ने हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।इस मामले की जांच में पुलिस ने समय भले ही ले लिया, लेकिन उन्होंने अंततः हत्या के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है और आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच चुका है।

यह भी पढ़ें  Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां कहां होगी बारिश ?

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now