मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Crime: खूंखार आवारा सांड ने रेवाड़ी में ले ली किसान की जान, पटक पटक कर मारा

On: November 2, 2024 1:51 PM
Follow Us:
खूंखार आवारा सांड ने रेवाड़ी में ले ली किसान की जान

Haryana Crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव चिल्हड़ में खेत में काम करते समय किसान को एक सांड ने सींंगो पर पटक पटक मारा। ​ गंभीर रूप् से घायन होने पर परिजन उसे जयपुर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां शुक्रवार को किसान ने उपचार के दौराम दम तोड दिया हैं। अवारा सांड के गांव में भय बना हुआ है।Haryana Crime

पुलिस ने बताया कि खलिलपुर की ढाणी के रहने वाले किसान रामनिवास (65) ने चिल्हड़ गांव की सीमा में अपने खेत में काम कर रहा था। इसी गांव में घूम रहा एक आवारा सांड रामनिवास के खेत में घुस गया। सांड को खेत से रामनिवास ने उसे भगाने का प्रयास किया तो सांड ने उस पर हमला कर दिया। उसने उसे सींगों से उठा लिया और काफी देर तक पटकता रहा।Haryana Crime

यह भी पढ़ें  Crime: युवक के साथ मारपीट, विरोध किया मिली जान से मारने की धमकी

शोर सुनकर लोग पहुंचे: जैसे ही सांड ने किसान को पटक पटक कर मारा तो शोर सुनकर दूसरे किसान भी वहां पहुच गए। किसानो ने उसे छुडवाया तथा पहले रेवाड़ी तथा बाद मे उसे जयपुर ले गए। जहा पर उसकी मौत हो गई। गांव में लाकर किसान का अंतिम संस्कार किया गया।

सीएम नायब सैनी के आदेश हुए हवाई, रेवाड़ी की सडकों पर लड रहे सांड
सीएम नायब सैनी के आदेश हुए हवाई, रेवाड़ी की सडकों पर लड रहे सांड

लापरवाही से ली किसान की जान

ग्रामीणों के अनुसार यह सांड पहले भी कई बार गांव में कई लोगो पर हमले करके घायल कर चुका है।

जिसको लेकर जिला प्रशासन और डीसी को पत्र लिखकर सांड को पकड़कर गांव के बाहर छोड़ने की मांग की गई थी। लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। लापरवाही के चलते एक किसान की जान चली गई।

यह भी पढ़ें  Haryana News: इन कामों के बिना नहीं मिलेंगे 2100 रुपये! हरियाणा की महिलाएं तुरंत कर लें तैयारी

गोयाला में छुडवाया जाए: लोगों को कहना है गांव में भय बना हुआ है। दोबारा कोई हादस नहीं हो इसके लिए इसे गोशाला में छुडवाया जाएगा। सांड को अपने स्तर पर ही पकड़ लिया गया है तथा इसे गोशाला के हवाले किया जाएगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now