Haryana CET: हरियाणा CET उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए करेक्शन पोर्टल जल्द ही खोला जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और उम्मीद है कि पोर्टल इस सप्ताह के भीतर लाइव हो जाएगा।
आपको बता दें कि 25 अगस्त को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया था कि करेक्शन पोर्टल एक-दो दिन में खोला जाएगा। हालांकि इसमें कुछ देरी हुई, लेकिन अब आयोग इसे शीघ्र ही शुरू करने जा रहा है।Haryana CET
8 अगस्त को HSSC के चेयरमैन डॉ. हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए उम्मीदवारों को निर्देश दिए थे कि वे अपने प्रमाण-पत्र और अन्य दस्तावेज़ तैयार रखें, क्योंकि करेक्शन पोर्टल किसी भी समय खोला जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि परीक्षा परिणाम एक माह के भीतर जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोग सूत्रों के अनुसार, 10 सितंबर से पहले करेक्शन पोर्टल के शुरू होने की पूरी संभावना है।

















