Haryana ACB Action: हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत मामले में फरार चले रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

On: July 19, 2025 9:46 AM
Follow Us:
Haryana ACB Action: Big action by ACB in Haryana, absconding accused arrested in bribery case

Haryana ACB Action: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो लगातार कार्य कर रही है। एसीबी ने भ्रष्टाचार मामले में फरार चल रहे आरोपी मंजित मलिक, तत्कालीन तहसीलदार गुहला, जिला कैथल को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके द्वारा अमर सिटी कॉलोनी चीका जिला कैथल में 151 गज का प्लाट खरीद किया गया था। इस प्लॉट की रजिस्ट्री वह अपनी भाभी के नाम करवाने के लिए मंजीत मलिक, तत्कालीन तहसीलदार गुहला, जिला कैथल से मिला।

उसने उसको प्रदीप रजिस्ट्री क्लर्क, कार्यालय तहसील गुहला से मिलने के लिए कहा। जब वह आरोपी प्रदीप कुमार, रजिस्ट्री क्लर्क तहसील गुहला जिला कैथल से मिला तो आरोपी प्रदीप कुमार उपरोक्त द्वारा उसकी भाभी के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री करनेे की एवज में उससे 10,000/-रूपये (दस हजार रूपये) बतौर रिश्वत की माँग की गई।

उपरोक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अम्बाला द्वारा आरोपी प्रदीप कुमार रजिस्ट्री क्लर्क तहसील गुहला जिला कैथल को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 6 दिनांक 18.2.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 व 61(2) बी.एन.एस. थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला दर्ज किया गया था।
इस अभियोग में आरोपी प्रदीप कुमार, तत्कालीन रजिस्ट्री क्लर्क का चालान दिनांक 1.7.2025 को माननीय न्यायालय कैथल में दिया जा चुका है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now