Haryana : वेबजह घूम रहे लोगों की करवाई उठक बैठक, चेतावनी देकर छोडा
लोकडाउन के बाजवूद लोग मनमर्जी से घरों से बाहर घूम रहे है।
#WATCH Police in Ambala punished people who were found violating the complete #COVID19 lockdown imposed in the state & made them do sit-ups on the roads today morning. Police say, the violators were let off with warning
7-day complete lockdown is imposed in Haryana till May 10 pic.twitter.com/x20WEWli8p
— ANI (@ANI) May 4, 2021
प्रदेश मे संपूर्ण लोकडाउन के बावजूद लोगे मनमानी कर रहे हैं। बेवजह घरों से बाहर निकल कर घूम रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा में 10 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान बिना जरूरी काम घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। लेकिन लोग नहीं मान रहे। अंबाला पुलिस ने मंगलवार सुबह लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को कान पकड़कर उठक-बैठक करवाया।
चेतावनी देकर छोडा: पुलिस ने कहा कि ये लोग मानते नहीं हैं। हम सुबह से घूम रहे हैं। इनको लॉकडाउन के लिए समझाया जा रहा है। आज इनको चेतावनी दे दी गई है। अगली बार इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा में सोमवार 12855 नए संक्रमित मिले और 140 की मौत हुई। राहत की बात यह रही कि एक दिन में 13293 लोग कोरोना को मात देकर अस्पतलों से अपने घर लौटे। चिंता यह है कि अभी 1425 मरीजों की हालत गंभीर बनी हैं। इनमें से 1209 ऑक्सीजन और 216 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।