मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Gurugram Fire: एस्सेल टावर के अपार्टमेंट में लगी भयंकर आग, आपातकालीन सुविधा की खुली पोल

On: October 29, 2024 10:37 AM
Follow Us:

सेवानिवृत्त विंग कमांडर सहित पांच लोग झुलसे

Gurugram Fire: यहां के एमजी रोड स्थित एस्सेल टावर की 13वीं मंजिल पर बने एक अपार्टमेंट में सोमवार देर रात भयंकर आग लग गई। आग से सेना से सेवानिवृत्त विंग कमांडर और परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी का इलाज आर्टिमिस अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।v

नहीं पहुंची आपातकालीन सेवा: सबसे अहम बात यह है सूचना देने बावजूद आपातकालीन सेवा नही पहुंची। आग लगने पर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को दी, लेकिन दोनों ही विभागों की तरफ से लापरवाही सामने आई।Gurugram Fire

यह भी पढ़ें  Haryana PPP: हरियाणा में फैमिली आईडी में जुड़ गया नया ऑप्शन, जान लें वरना पड़ेगा पछताना

एक घंटे बाद आई फायर ब्रिगेड: सूचना के बावजूद फायरब्रिगड की गाड़ी करीब एक घंटे देर से पहुंची। समय रहते अगर फायर बिग्रेड पहुंची जाती तो सामान को बचाया जा सकता था। आग लगने घर का सारा सामान जल गया।

FIRE IN GURUGRAN

एंबुलेंस पहुंची ही नहीं: समय पर सूचना के बावजूद एंबूलेंस नही पहुंची। काफी इंतजार के बाद पड़ोसी ही निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।सभी का इलाज आर्टिमिस अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा के इस जिले में खुलेगी फोरेंसिक यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी जमीन...

पहले भी हुआ था हादसा
गुरुग्राम दमकम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर 2022 को भी करीब 4 बजे एस्‍सेल टॉवर में आग लगने की जानकारी मिली थी। इसके कुछ ही मिनट के अंदर टीम घटना स्‍थल पर पहुंच गई। यह आग टॉवर के 9वें फ्लोर पर लगी थी। यह आग एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट में फैल रही थी। दमकल टीम ने आग की चपेट में आए एक फ्लैट से तीन लोगों को रेस्‍क्‍यू कर लिया। हालांकि जिस फ्लैट में सबसे पहले आग लगी थी, उसमें 65 वर्षीय एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई।Gurugram Fire

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now