मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Grap-4: हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में ग्रेप 4 की पांबधिया लागू, जानिए किन कामों पर रहेगी रोक

On: December 19, 2024 9:09 PM
Follow Us:

Grap-4: हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर मे बढते प्रदूषण के चलते एक बार फिर ग्रैप- 4 की पाबंदियां लागू कर दी गई है। बुधवार को भी दिल्ली व हरियाणा में कई शहरों का अधिकतम प्रदूषण का स्तर 300 से ज्यादा दर्ज किया गया है।

दिन में धूप तो निकली, मगर प्रदूषण बढा: कई दिनों से मौमस में काफी परिवर्तन हो रहा है। हरियाणा में गुरूवार को धूप तो निकली प्रदूषण के चलते एक बार फिर लोगो का सांस लेना मुशिकल होे गया। धूप निकलने के बाजवूद सर्दी यानि ठंड बरकरार रही।Grap-4

यह भी पढ़ें  Rewari news: अनज्ञान वाहन में ​लिफ्ट लेना और देना.. दोनो ही जान लेवा.. जानिए कैसे

हरियाणा के कई शहरों में शाम को बाद प्रदूषण का असर दिखाई दिया। मौसम विभाग का कहना है फिलहाल आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर ओर बढेगा। सबसे अहम बात यह है कि इस साल दूसरी तरफ ग्रैप 4 की लागू करना पडा है।Grap-4

AIR POLLUTION 1

रूक जाएंगे सारे काम: क्योंंकि ग्रेप लागू पर सारे विकास कार्य रूक जाएंगें। दिल्ली एनसीआर में फिर ग्रैप- 4 की पाबंदियां लागू हो चुकी हैं। इससे विकास कार्य फिर बाधित हो जाएंगे। यानि निर्माण करने पर पूर्णतया रोक होगी।Grap-4

 

यह भी पढ़ें  डेंगू का कहर: डेंगू के एक ही दिन में 27 मामले आए, मचा हड़कंप

जानिए किन पर रहेगी रोक: बता दे कि ग्रैप-4 के कारण कंस्ट्रक्शन एवं डेमोलिशन से संबंधित सभी प्रकार की गतिविधियों के अलावा बोरिंग, ड्रिलिंग, मिट्टी खुदाई और भराई, ओपन ट्रेंच सिस्टम द्वारा सीवर लाइन, ड्रेनेज और इलेक्ट्रिक केबलिंग आदि बिछाने पर रोक रहेगी।

इतना ही हनीं टाइल्स, पत्थरों और अन्य फ़्लोरिंग सामग्री की कटिंग, सड़क निर्माण गतिविधियां और मरम्मत, परियोजना स्थलों के भीतर व बाहर ईंटें आदि जैसी धूल पैदा करने वाली सामग्रियों का स्थानांतरण, लोडिंग व अनलोडिंग, कच्ची सड़कों पर निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी है।

यह भी पढ़ें  Haryana: 11वीं की छात्रा ने प्रेमी संग फरीदाबाद थाने में खाया जहर, जानिए क्या था मामला

कई शहरो में हालत गंभीर: हालांकि एनसीआर के चलते हरियाणा मेंं भले ही ग्रेप चार लागू कर दिया गया हो, लेकिन हरियाणा के कई जिले का प्रदूषण का स्तर अभी बहुत ज्यादा तो नहीं है।

लेकिन एनसीआर में होने के कारण ग्रैप-4 के नियमों का पालन जरूरी है। मंगलवार को अधिकतम प्रदूषण का स्तर 233 के आसपास दर्ज किया गया है। वहीं बुधवार को 250 के आस पास ही रहा। जबकि कई शहरो में बुधवार को 300 से ज्यादा भी दर्ज किया गया।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now