मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Free SCOOTY Yojana: मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन विद्यार्थियों को मिलेगी फ्री स्कूटी

On: May 18, 2025 7:49 PM
Follow Us:
Free SCOOTY Yojana, Free SCOOTY Yojana today news, Free SCOOTY Yojana Hindi news

जापान दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जल्द ही मेधावी बच्चों को ई-स्कूटी दी जाएगी और आज सरकार ने इसकी तारीख भी घोषित कर दी है, मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल 8 फरवरी को सरकारी स्कूल में 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने वाली छात्रा को ई-स्कूटी प्रदान करेंगे।

जापान दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसी महीने होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियों में जुट गए हैं। वे उन योजनाओं और विभागीय कार्यों की भी समीक्षा कर रहे हैं जिनकी गति उनके दौरे के कारण थोड़ी धीमी पड़ गई थी, लेकिन सीएम ने लौटते ही इन सभी की गति बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें  प्रैस वार्ता करने आए संपूर्णानंद पर मिडिया सेंटर मेें सगे भाई व भाजपा नेता ने किया कातिलाना हमला, जानिए क्या है विवाद

कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगा कार्यक्रम

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 5 फरवरी को सुबह 11 बजे राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में सरकारी स्कूलों के 7,900 प्रतिभाशाली बच्चों को निःशुल्क स्कूटी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह भी मौजूद रहेंगे।

12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट लाने वाले विद्यार्थियों को मिलता है योजना का लाभ आपको बता दें कि प्रदेश में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को निशुल्क ई-स्कूटी प्रदान करने की योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। योजना के तहत मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को स्कूटी प्रदान की जाती है। 7 हजार 900 छात्राओं को मिलेगी निशुल्क ई-स्कूटी शिक्षा विभाग के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शासकीय विद्यालय की किसी भी संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली करीब 7 हजार 900 छात्राओं को निशुल्क ई-स्कूटी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम का इलेक्ट्रॉनिक चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण करने की भी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now