मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा के रेवाड़ी पहुची कन्या भ्रूण जागरूकता रैली, कन्या भ्रूण हत्या को लेकर हरियाणा राज्य प्रधान सुनीता ने दिया ये संदेश

On: September 10, 2025 1:29 PM
Follow Us:
हरियाणा के रेवाड़ी पहुची कन्या भ्रूण जागरूकता रैली, कन्या भ्रूण हत्या को लेकर हरियाणा राज्य प्रधान सुनीता ने दिया ये संदेश

हरियाणा राज्य प्रधान सुनीता ने कहा कि यूनियन का यह जागरूकता अभियान 1 सितंबर से 29 सितंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसी को लेकर शहरो में जिसमें रैलियों, बैठकों और जनसंपर्क अभियान के चलते आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

हरियाणा आशा वर्कर यूनियन का जागरूकता जत्था सोमवार को रेवाड़ी पहुंचा। इस दौरान यूनियन की कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर लोगों को बेटियों को बचाने, उन्हें समान शिक्षा और बराबरी का दर्जा देने का संदेश को लेकर जागरूक किया।

यह भी पढ़ें  Haryana Crime: अवैध एमटीपी किट बिक्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्त में

 

शर्मनाक स्थिति: बता दे कि 2019 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1000 बेटों पर मात्र 800 बेटियां होना समाज के लिए शर्मनाक स्थिति है और यह आंकड़ा सभी को सोचने पर मजबूर करता है।

उन्होंने कहा कि यदि समाज की सोच बदली जाए और बेटियों को समान शिक्षा, अधिकार और सम्मान दिया जाए तभी सही मायने में समानता स्थापित हो सकेगी।

 

राज्य प्रधान सुनीता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां समाज को जोड़ने वाली कड़ी हैं और उन्हें बेटों की तरह जीने का अधिकार मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें  Haryana: अब घर बैठे मिलेगा 2 लाख का लोन, वो भी बिना ब्याज, जानिए क्या करना होगा

रेवाड़ी पहुंचने पर आशा वर्कर यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता यादव, आशा कोऑर्डिनेटर सुनीता यादव, कविता, सरोज और अन्य कार्यकर्ताओं ने जत्थे का स्वागत किया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now