Traffic Police : जयपुर में मुख्य सड़कों पर शहरी यातायात के बढ़ते दबाव और यातायात के सुचारू संचालन को लेकर परिवहन विभाग सतर्क हो गया है। शहर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए आरटीओ प्रथम को जिम्मेदारी दी गई है। नए ट्रैफिक प्लान से शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी हद तक कम होने की संभावना है।Traffic Police
मुख्य सड़कों से ई-रिक्शा हटाए जाएंगे
प्लान के तहत शहर की मुख्य सड़कों पर केवल ऑटो, कैब, मिनी बस और लोक परिवहन सेवा की लो-फ्लोर बसें ही संचालित होंगी। वहीं, सेक्टर की सड़कों पर ई-रिक्शा संचालित किए जाएंगे। इसकी पालना के लिए आरटीओ की ओर से फ्लाइंग स्क्वॉड भी बनाए गए हैं। नियमों के विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।Traffic Police
ऑटो और बसें परमिट के अनुसार चलेंगी
शहर में संचालित मिनी बसों में भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। कई संचालकों ने परमिट एक रूट का लिया है, लेकिन बसों का संचालन दूसरे रूट पर कर रहे हैं। यात्रीभार अधिक होने के कारण संचालकों ने मनमाने तरीके से व्यस्त रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अब ऐसे परमिटों की आरटीओ द्वारा जांच की जाएगी। इसके अलावा परमिट मिलने के बावजूद बसों का संचालन बंद करने वालों के परमिट भी रद्द किए जाएंगे।Traffic Police

















