मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera News: बिजली किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

On: June 17, 2025 5:24 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पडा। ग्रामीणों ने निगम परिसर धारूहेड़ा जाकर विरोध प्रदर्शन किया

Dharuhera News : बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पडा। ग्रामीणों ने निगम परिसर धारूहेड़ा जाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा चेतावनी दी अगर समस्या का समाधान नहीं किया तो धरना प्रदर्शन को मजबूर होगें।

 

खटावली ​​की रहने वाली सोनम, रामरती, अनिता, सुनिता, कंवर सिंह, मुकेश व संदीप ने बताया कि गांव में बार बार बिजली के केबल फूक रही है। निगम अधिकारी इन्हें बदलने की बजाय लीपापोती करके उन्हें दोबारा से ज्वाइंट करके खुले में ही छोड़ दिया जाता है जिसके कारण करंट लगने की संभावना बनीं रहती हैं।Dharuhera News

यह भी पढ़ें  Haryana: हिसार से पांच बच्चों की मां गायब, पति गया था मजदूरी
निगम अधिकारी इन्हें बदलने की बजाय लीपापोती करके उन्हें दोबारा से ज्वाइंट करके खुले में ही छोड़ दिया जाता है जिसके कारण करंट लगने की संभावना बनीं रहती हैं।
निगम अधिकारी इन्हें बदलने की बजाय लीपापोती करके उन्हें दोबारा से ज्वाइंट करके खुले में ही छोड़ दिया जाता है जिसके कारण करंट लगने की संभावना बनीं रहती हैं।

इतना ही नहीं थोडी सी हवा चलते ही बार बार केबल हिलने से बिजली गुल हो जाती है। पिछले एक माह से लोग बिजली समय पर नहीं आने से पानी की ​किल्लत भी झेल रहे है। इन केबलों को ठीक करवाने के लिए बिजली उपभोक्ता मचं की ओर से दो बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नही की जा रही है। मंगलवार को दिनभर बिजली गुल रही। इसी को लेकर गुस्साए लोग निगम पर पहुचें तथा विरोध जताया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now