मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Delhi News: छह दिन में दिल्ली पुलिस की दूसरी बडी सफलता, फिर पकडी 2000 करोड की कोकिन

On: October 10, 2024 8:43 PM
Follow Us:

महिपाल पुलिस ने पिछले सप्ताह पकडी थी 5000 हजार कराडे की कोकिन
Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मादक पदार्थ पकडने को लेकर एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। टीम ने दिल्ली रमेश नगर इलाके में एक गोदाम से करीब 2000 करोड़ की कोकीन जबत की है।

 

पिछले छह दिन के अंदर दिल्ली पुलिस को मिली यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। जबकि पिछले सप्ताह महिपालपुर से 560 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई थी। जिसकी कीमत अनुमानित करीब 5000 करोड़ रुपये थी। Delhi News

यह भी पढ़ें  Maglev Train: इस देश हवा में दौड़ती है ट्रेन, 600KM प्रति घंटा की स्पीड उड़ा देगी होश

जानिए कैसे हुआ खुलासा

बता दे कि करीब 5000 करोड़ के ड्रग्स मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब आरोपी अखलाख से पूछताछ की उसने डर के चलते सारा राज खोल दिया। उसी के बताए ठिकाने पर टीम ने गुरूवार को दिल्ली के रमेश नगर में छापेमारी कर 200 किलो कोकीन बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 2000 करोड आंकी गई है।

 

मास्टर माईड गोदाम कीपर विदेशी फरार

रमेश नगर के जिस गोदाम से ये कोकीन बरामद हुआ है, उस गोदाम में ड्रग्स रखने वाला शख्स यूके का नागरिक था और यहां कोकिन रखने के बाद वो फरार हो गया। पुलिस की टीम उसे काबू करने के लिए जगह जगह दबीश दे रही है।Delhi News

यह भी पढ़ें  Rewari: यूरो स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए आग बुझाने के तरीके

 

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह का हाथ

दिल्ली पुलिस की स्पेशल कार्यवाही में 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के कोकीन बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले की नार्को टेरर एंगल से जांच की जाएगी. पुलिस के अनुसार, कोकीन की इस बड़ी खेप के पीछे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह का हाथ है।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now