मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Delhi News: विधानसभा चुनावो से पहले आठ नई रेल लाइन परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 24 हजार 657 करोड़ आएगी लागत

On: August 10, 2024 7:19 AM
Follow Us:

Delhi News: केंद्र सरकार ने एक बार फिर विधानसभा चुनावो (Election) से पहले एक बडा तोहफा दिया है। सरकार ने आठ नई रेल लाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल और महाराष्ट्र समेत पूर्वोत्तर के राज्यों को फायद मिलेगा। इन योजनाओं कुल 24 हजार 657 करोड़ की लागत आएगी। Delhi News

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

सूचना- प्रसारण एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रस्तावित परियोजनाएं हाल में ही पारित बजट की नई परिकल्पना पूर्वोदय के अनुकूल है, जिसमें पूर्वोत्तर के राज्यों के विकास की विशेष चिंता की गई है। इससे आर्थिक विकास के साथ रोजगार में भी वृद्धि होगी।Delhi News

यह भी पढ़ें  IGL: हरियाणा राजस्थान बोर्डर पर खुलेगा IGL CNG Pump, MD कमल किशोर करेगे शुभारंभ

TRAIN
जानिए कब तक कार्य पूरा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम-गतिशक्ति प्लान के तहत सभी परियोजनाओं को वर्ष 2030-31 तक पूरा कर लिया जाएगा। इनपर कुल 24 हजार 657 करोड़ की लागत आएगी। Delhi News

कैबिनेट ने भागलपुर के पास गंगा पर 26 किमी लंबी बिक्रमशिला-कटारिया न्यू डबल लाइन के साथ ब्रिज को मंजूर कर दिया है। इसपर 2,549 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्षों से इसकी मांग चली आ रही थी। इससे नेपाल से बिहार होते हुए झारखंड तक जाना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें  Earthquake: हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व चंडीगढ़ में भूंकप के झटके

बंदरगाह तक सामान की ढुलाई होगी आसान

इस योजना से बंदरगाह तक सामान की ढुलाई आसान होगी। इन रेल मार्गों से कृषि उत्पाद, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, स्टील, सीमेंट, बाक्साइट, ग्रेनाइट, चूना पत्थर, एल्यूमीनियम पाउडर एवं गिट्टी आदि का परिवहन आसान हो जाएगा।

कार्बन उत्सर्जन कम हो जाएगा, जिससे पर्यावरण को भी संतुलित करने में मदद मिलेगी। सामान ढुलाई की मात्रा भी बढ़ जाएगी। इन योजनाओं ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल और महाराष्ट्र समेत पूर्वोत्तर के राज्यों को फायद मिलेगा।

यह भी पढ़ें  Rewari : धारूहेड़ा से युवती का अपहरण, खैरथल ले जाकर किया गैंगरेप

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now