मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

crime: चोर आगे आगे, पुलिस पीछे पीछे ..स्टेट हॉकी खिलाड़ी स्नेचिंग आरोपी ने पुलिस को दिया चकमा

On: January 15, 2022 2:47 AM
Follow Us:

हरियाणा: चोर आगे आगे, पुलिस पीछे पीछे.. ये किसी फिल्म का सीन नहीं है। बल्कि यह हकीकत हैं एक बार फिर पुलिस की लापरवाही के चलते दो बदमाश पुलिस कस्टडी से महज चार घंटे में फरार हो गए। बदमाश के पुलिस हिरासत से फरार होने से अफरा तफरा मच गई। आनन फानन पूर जिले की टीम आरोपी को पकडन में लगी हुई है, लेकिन सफलता नही मिली है।

Covid Update haryana : प्रदेश में शुक्रवार छह की मौत, विज ने ली बैठक, होम आइसोलेशन की भेजी जाएगी किट

क्या था मामला: सिरसा में स्नेचिंग के एक 6 महीने पुराने मामले में स्टेट हॉकी खिलाड़ी कर्ण को काबू किया था। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई तो कर्ण वहां पुलिस कर्मचारी का हाथ झटक कर दीवार फांद कर भाग गया। पुलिस पूरे मामले को दिनभर मीडिया से छिपाने में लगी रही। एसपी डा. अर्पित जैन भी मामले में स्वीकार किया कि आरोपी गायब है।
मल्लेकां गांव का कर्ण:
बताया गया है कि सिरसा सीआईए ने गुरुवार को स्टेट हॉकी खिलाड़ी सिरसा के गांव मल्लेकां निवासी कर्ण और उसके साथी और​​​​​​​ सिरसा के संतनगर निवासी हरदीप को स्नेचिंग के एक 6 महीने पुराने मामले में पंजाब के अबोहर से गिरफ्तार किया था। रात को पुलिस इनको लेकर सिरसा पहुंची। दोनों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया। बताते हैं कि इस दौरान कर्ण ने पुलिस कर्मी का हाथ झटका और छलांग लगा कर भाग गया।

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में मिला 3 किलो का IED बम, ढाई धंटे के बाद हुआ डिफ्यूज


खिलाड़ी जैसी तेजी नहीं दिखा पाई पुलिस
पुलिस कर्मियों ने पीछा किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। असल में पुलिस कर्मचारी कर्ण की तेजी के साथ दौड़ ही नहीं पाए। कुछ देर बाद पूरे सिरसा की पुलिस अलर्ट हो गई। जगह जगह तलाशी ली गई। कर्ण के गांव में उसके घर और उसके अन्य रिश्तेदारों के यहां भी पुलिस उसको तलाशती हुई पहुंची, लेकिन सुराग नहीं लगा।

सराहनीय पहल: श्री श्याम सेवा समिति ने कराया 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह

हुडा चौकी पुलिस ले गई थी अस्पताल
जानकारी मिली है कि सीआईए ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को सिविल लाइन थाना की हुडा चौकी पुलिस को सौंप दिया था। यहीं से दोनों को मेडिकल के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने एक दिन पहले उसकी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताते हुए पुलिस टीम के साथ एक फोटो भी मीडिया को शेयर किया। कुछ घंटे बाद वह फरार हुआ तो पुलिस हर प्रकार की जानकारी देने से बचने लगी।

Covid update: शुक्रवार को मिले 91 केस, कोविड संक्रमण का आंकडा हुआ 343 पार, तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने रेवाडी में ली बैठक

यह भी पढ़ें  Big Accident: हरियाणा रोडवेज और आर्यन स्कूल बस की चरखी दादरी में भिंडत: एक छात्रा की मौत, 18 बच्चे घायल

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now