सीजेएम अमित वर्मा ने किया रेवाड़ी जिला जेल का औचक निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

On: August 20, 2025 8:10 PM
Follow Us:
सीजेएम अमित वर्मा ने किया रेवाड़ी जिला जेल का औचक निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

रेवाड़ी:  हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) अमित वर्मा ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल परिसर में लोक अदालत का आयोजन भी किया गया।

सीजेएम अमित वर्मा ने किया रेवाड़ी जिला जेल का औचक निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश
सीजेएम अमित वर्मा ने किया रेवाड़ी जिला जेल का औचक निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने जेल की साफ-सफाई व्यवस्था, कैदियों की सुविधाओं तथा जेल क्लिनिक में रखे गए रजिस्टरों की गहन जांच की। उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील दाखिल करना चाहता है तो उसकी जानकारी रजिस्टर में दर्ज होनी चाहिए तथा इसकी रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को समय पर भेजी जाए।

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 जारी किया गया है, जिस पर आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर 15100 शुरू किया गया है, जिस पर कॉल करके निशुल्क कानूनी सहायता ली जा सकती है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now