Haryana News: एडॉप्ट ए विलेज’ अभियान के तहत तीन वर्षों की उपलब्धियों का मनाया जश्न

On: September 11, 2025 5:31 PM
Follow Us:
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग एवं रिचार्ज पिट का किया गया शुभारंभ

Haryana News: रेवाड़ी जिले के गांव नंदरामपुर बास गांव को गोद लिए हुए तीन वर्ष पूरे होने पर कैनन इंडिया की ओर से गांव के शहीद नरेश कु्मार राजकीय प्राथमिक पाठशाला में समारोह आयोजित कर जश्न मनाया गया।Haryana News

इस अवसर पर कैनन इंडिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ तोशियाकी नोमुरा ने गाँव में जल संसाधनों को मजबूत करने हेतु रेनवॉटर हार्वेस्टिंग एवं रिचार्ज पिट का उद्घाटन किया। साथ ही स्कूल में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी निरीक्षण कर जानकारी हासिल की।Haryana News

इस मौके पर सीसीओ तोशियाकी नोमुरा ने बताया कि कंपनी के 4-ई (शिक्षा, नेत्र देखभाल, पर्यावरण और सशक्तीकरण) का विशेष रूप से फोकस है। जिसके तहत एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने डिजिटल लर्निंग के लिए नामांकन किया। जिनमें कुछ को नवोदय स्कूल में छात्रवृत्ति मिली। गांव को हरियाणा सीएम के ‘माई स्कूल, ब्यूटीफुल स्कूल’ अभियान में दो बार सम्मानित किया जा चुका है।

चार हजार से अधिक लोगों की नेत्र जाँच हुई और 452 चश्मे वितरित किए गए। 1550 पेड़ लगाए गए, जबकि 250 से अधिक ग्रामीणों को कंप्यूटर, टेलरिंग और ब्यूटीशियन जैसे कोर्स में प्रशिक्षण मिला। महिलाओं के लिए साक्षरता और स्तन कैंसर जागरूकता अभियान भी चलाए गए, जिनसे 100 से अधिक महिलाओं को लाभ मिला।Haryana News

इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए तथा खो-खो खिलाडिय़ों ने कंपनी प्रतिनिधियों के साथ खो-खो मैच भी खेला।Haryana News

उन्होंने कहाकि कैनन की सामाजिक प्रतिबद्धता ‘क्योसेई’ दर्शन पर आधारित है। नंदरामपुर बास की यात्रा ने दिखाया है कि निरंतर प्रयास आत्मनिर्भरता और विकास को संभव बनाते हैं। वर्तमान में कैनन ने भारतभर में 10 गाँव गोद लिए हैं, जिनमें हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और कोलकाता के गाँव शामिल हैं।Haryana News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now