NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर रविवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निखरी ओवरब्रिज के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से तेज रफ्तार कार जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक और मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।NH 48 Dharuhera
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि राजस्थान झुंझुनू के गांव सिरसला के रहने वाल राकेश, उसका भाई ओमप्रकाश कार से जयपुर की तरफ जा रहे थे। झुंझुनू का रहने वाला सतबीर कार चला रहा था। जैसे ही उनकी कार निखरी ओवरब्रिज के पास पहुंची, तो बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़े ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।NH 48 Dharuhera
हादसे में राकेश 41 मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक और मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायलों को रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी एएसआई विपिन कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनो को सोंप दिया है तथा घायल ओमप्रकाश के ब्यान पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

















